
कोरबा NOW HINDUSTAN छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देश पर कोरबा जिला क्रिकेट संघ द्वारा रविवार को एसईसीएल के सेंट्रल स्टेडियम में अंडर 23 व सीनियर वर्ग टीम के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई । जहा 65 से अधिक खिलाड़ियों हिस्सा लिया।
- Advertisement -
चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की बैटिंग,बॉलिंग व फिल्डिंग के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देश पर खिलाड़ियों का कैंप आयोजित किया जाएगा जहां उनकी फिजिकल फिटनेस बैटिंग बॉलिंग व प्रैक्टिस मैच के आधार पर अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो अंतर जिला प्रतियोगिता में कोरबा जिला क्रिकेट संघ की टीम शामिल होंगे।
वही चयनकर्ता के रूप में करतार सिंह,एमडी वासिम,अजय राय, अनिल प्रजापति उपस्थिति रहें। वही बतौर पर्यवेक्षक जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी सचिव जीत सिंह, छत लाल यादव भी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में एक ही दिन अंडर–23 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई है।


