
कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में रविवार से बांकीमोंगरा की पावन धरा पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया हैं। यहाँ कथा शुभारंभ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
- Advertisement -
यात्रा के दौरान कर्मा नर्तक दल आगे चल रही थी, वहीं रथ में कथा वाचक हनुमान दास महाराज सवार थे, जो श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करायेंगे। मोहनपुरिया कुंच्छल परिवार ने पितृमोक्षार्थ हेतु यह आयोजन किया है, जिसमें सैकड़ो के संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।


