कोयलांचल के दो जर्जर सड़क की कायाकल्प होने बंधी उम्मीद…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती की दो सड़क बेहद जर्जर हो चुकी है। इन सड़कों का नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें एक मार्ग कबीर चौक से गेवरा बस्ती हनुमान चौक होते हुए विश्रामपुर तक बनेगी। वहीं दूसरी सड़क हनुमान चौक गेवरा बस्ती से पंतोरा जाने वाले मार्ग का बस्ती के भीतर लगभग 2 किलोमीटर तक नए सिरे से निर्माण होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अनुमान हैं की कबीर चौक से विश्रामपुर तक बनने वाले मार्ग की लागत लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपये होगी। यहां डामरीकृत मार्ग बनाया जाएगा, वहीं गेवरा बस्ती के भीतर बनने वाले मार्ग की लागत 2 करोड़ 35 लाख रुपये की होगी। यह पूर्ण रूप से सीसी सड़क बनेगी, जिसमें सड़क के साथ-साथ नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। यह दोनों मार्ग एसईसीएल कुसमुंडा बनाएगा। बारिश के कारण इस मार्ग में कई स्थानों पर तालाब बन जाते हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
गेवरा बस्ती वार्ड पार्षद अजय प्रसाद इन मार्गों के नवनिर्माण के लिए लगातार प्रबंधन के साथ पत्राचार करते रहे हैं। वहीं कुसमुंडा प्रबंधन ने एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को इस व्यापक समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्या को समझते हुए फंड देने की बात कही, जिसके बाद सड़कों के टेंडर की प्रकिया का रास्ता खुला।

फिलहाल गेवरा बस्ती अंदर सीसी रोड के काम का टेंडर हो चुका है, कुछ कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के ही साथ बरसात के तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा। वहीं कबीर चौक से विश्रमापुर मार्ग के लिए टेंडर जारी हुआ है। इस मार्ग का नवनिर्माण कार्य नवंबर-दिसंबर तक शुरू होने की संभावना है। बीते दिन कुसमुंडा हाउस में हुई बैठक में कटघोरा एसडीएम ऋचा सिंह ने भी इस मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए एसईसीएल कुसमुंडा को सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article