अब संपूर्ण भारत के किसी भी राज्य में चिकित्सकीय सेवा प्रदान कर सकेंगे वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN अंचल के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा को भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिसे “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के सदस्य, जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल के सीनियर सेल्स ऑफिसर नेत्रनंदन साहु ने वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित कर उन्हें प्रदान किया। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के विषय मे वैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया की हमारे द्वारा “स्वस्थ भारत समृद्ध भारत” अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ अपितु मध्यप्रदेश, उड़ीसा एवं अन्य राज्यों मे भी विजिटिंग डाक्टर के रुप मे चिकित्सकीय सेवा प्रदान कर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जिसके लिये अलग अलग राज्यों में चिकित्सकीय कर्म करने हेतु हमे सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता हुई, जिसके माध्यम से हम सम्पूर्ण भारत के किसी भी राज्य में अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करने हेतु पात्रता रख सकें। इसके लिये हमने अपने छत्तीसगढ़ राज्य के आयुर्वेदिक बोर्ड द्वारा प्रदत्त रजिस्ट्रेशन के आधार पर भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हेतु आवेदन किया था। जिसे भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के बोर्ड ऑफ एथिक्स एंड रजिस्ट्रेशन के प्रेसिडेंट प्रोफेसर (वैद्य) राकेश शर्मा, सचिव डॉ.बी.एल.मेहरा एवं सदस्य प्रोफेसर (डॉ.) नारायण एस जाधव द्वारा अवलोकन कर नेशनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से हम संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत, आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर के माध्यम से अपनी चिकित्सकीय सेवाओं के द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार कर सकेंगे और “स्वस्थ भारत समृद्ध भारत” की परिकल्पना को साकार कर सकेंगे।

इस अवसर पर “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के सदस्य प्रतिभा शर्मा, नेत्रनंदन साहु, अश्वनी बुनकर, कमल धारीया, चक्रपाणि पांडे, तोरेंद्र सिंह, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, स्नेहा मिश्रा एवं हर्ष नारायण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article