महासमुन्द पुलिस के द्वारा गांजा तस्करी पर ताबडतोड कार्यवाही 110 किलो गांजा एवं दो वाहन के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार…

Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा/महासमुंद NOW HINDUSTAN छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मुखबिर से सूचना मिला कि कार क्रमांक CG 19 BJ 2391 में पदमपुर ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते भारी मात्रा में गांजा दीगर राज्य मध्यप्रदेश परिवहन करने वाला है  सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा सीटी ग्राउण्ड के सामने पदमपुर रोड बसना में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक स्पीफ्ट डिजायर क्रमांक CG19 BJ 2391 आया जिसे नाकाबंदी कर रोगा गया। जिसमें एक व्यक्ति सवार था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दिनेश कुमार केसरवानी पिता कन्नूलाल केसरवानी उम्र 42 साल साकिन वार्ड नं. 05 जैतहरि थाना जैतहरि जिला अनुपपुर (म0प्र0) का निवासी होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा कार में क्या है पूछे जाने जाने पर पुछताछ के दौरान गोलमोल जवाब देने लगा तथा कार के अंदर से गांजा जैसी गंध आ रही थी जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर 02 प्लास्टिक बोरीे में 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में आरोपीं को अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो उक्त गांजा का वैध दस्तावेज नही होना बताये। पुलिस टीम के द्वारा वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 100 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये तथा एक स्पीफ्ट डिजायर कीमती 700000 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कुल जुमला कीमती 3200000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और अनुपपूर मध्य प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताया। अवैध गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बसना में कार्यवाही किया किया गया।

इसी प्रकार थाना बागबाहरा क्षेत्र में  खरियार रोड ओडिशा़ की तरफ से टीवीएस मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GY 0159 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त मोटर सायकल को ग्राम कसेकेरा बागबाहरा के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम  कुमार साहू पिता अमृत साहू उम्र 39 वर्ष सा. वार्ड नं. 09 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा, महासमुन्द तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम सुरज ठाकुर पिता दारासिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष सा. वार्ड नं. 08 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा, महासमुन्द का होना बताये। जिनसे ओड़िशा से आने का कारण व बोरा में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। मोटर सायकल के बीच सीट में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 01 प्लास्टिक बोरीे में 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में आरोपियों अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो उक्त गांजा का वैध दस्तावेज नही होना बताये। पुलिस टीम के द्वारा मोटर सायकल पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 500000 रूपये तथा एक टीवीएस स्पोर्टस मोटर सायकल कीमती 40000 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कुल जुमला कीमती 540000 रूपये को जप्त कर थाना बागबाहरा में अपराध/धारा 20बी एनडीपीएस के तहत् कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक  आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा अजय शंकर त्रिपाठी व अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली  अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, थाना प्रभारी बागबाहरा निरीक्षक महेश साहू, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि0 महेन्द्र कुमार साहू, अखिल साहू प्रआर. महेन्द्र पटेल, शशिभूषण बरिहा आर. दिनेश साहू, देव कोसरिया, डेविड चन्द्राकर, महेत्तर साहू, नरेश बरिहा, बीरेन्द्र साहू, संजय सोनी, कमल जांगडे, निर्मल बरिहा, हरीश साहू, आशीष नाग के द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article