कोरबा गणेश विसर्जन के दौरान एक किशोर की चाकू मार कर हत्या, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच ….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  गुरुवार को गणेश विसर्जन के दौरान कोहाडिया के पास दो पक्षो में हुए खूनी खेल में कोहाडिया निवासी हरीश राव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई । वही भूपेंद्र भी चाकू के वार से घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही  गुस्साए लोगों ने कोरबा दर्री मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

सूचना पर तत्काल पुलिस के अधिकारी व जवान मौके पर पहुच कर लोगो को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया काफी समझाईस के बाद चक्का जाम समाप्त हो गया । किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है मौके पर फॉरेंसिक की टीम पहुच गयी है घटना की सभी पहलू और एंगल से जांच की जा रही है


मिली जानकारी के अनुसार घटना स्कूल पारा कोहाडिया में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षो में चले झगड़े ने खूनी रूप ले लिया और दूसरे पक्ष के लोगो ने साथ रखे चाकू से हरीश राव उम्र 17 वर्ष लगभग और भूपेन्द्र के ऊपर चाकू से एक के बाद के ताबड़तोड़ चाकू से वार किया जिससे मौके पर ही हरीश की मृत्यु हो गयी और भूपेन्द्र घायल हो गया है वही घायल युवक भूपेन्द्र को जिला अस्पताल से प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया है। कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुड़ गई है जल्दी से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वही वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की ।वही प्रत्यक्ष दर्शियों का ही कहना है कि डीजे में डांस करते वक्त कुछ लड़के आए और मारपीट की घटना को अंजाम देने लगे इस बीच किसी ने चाकू चला दी । मृतक हरीश राव 12 वी का छात्र था और पढ़ाई में तेज था, कल के पेपर की तैयारी कर रहा था

मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा, सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय , उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी , सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल, मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू, फोरेंसिक टीम भी मौजूद थे । पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article