ईवीएम और वीवी पेट वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात आरक्षक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर के ईवीएम और वीवी पेट वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात जिला पुलिस बल के एक आरक्षक का शव गार्ड रूम में पाया गया है। बताया जा रहा हैं की आरक्षक की मौत सीने में गोली लगने से हुई है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कहा जा रहा हैं की आरक्षक ने आत्महत्या की है, दुर्घटनावश गोली चली है या कोई और घटना घटित हुई है इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।
इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वाड वह फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जांजगीर जिले के महोदा निवासी मृतक ललित सोनवानी जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उसकी हाल ही में पाली थाना से रक्षित निरीक्षण केंद्र तैनाती हुई थी। उसे सुरक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में तैनात किया गया था। सोमवार को भी वह दोपहर 02 बजे से रात 08 की शिफ्ट में वेयर हाउस में ड्यूटी पर थे।
बताया जा रहा हैं की दोपहर 02 बजे ललित सोनवानी ड्यूटी पर पहुंचे। रात 08 बजे जब आरपीएफ का दुसरा आरक्षक ललित सोनवानी की जगह ड्यूटी के लिए वेयर हाउस पहुंचा तो उसने देखा कि ललित सोनवानी गार्ड रूम में मृत हालत में पड़ा हुआ है। उसके पास ही इंसास राइफल भी रखी थी।मृतक के दोनों कान में हेडफोन लगे हुए थे। उसने तत्काल इस बात की सूचना अपने उच्च अधिकारी को दी। इसके बाद आरपीएफ ने घटना की जानकारी पुलिस लाइन के प्रभारी आरआई अनथराम पैकरा को दी। श्री पैकरा घटना स्थल पर पहुंच कर उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस थाना सिविल लाइन को उक्त घटना से अवगत कराया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में सीने के दाहिने तरफ एक राउंड फायरिंग की बात सामने आई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

उक्त घटना की सूचना जांजगीर-चांपा जिला निवासी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। गार्ड रूम को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों के कोरबा आने के बाद किया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल घटना के सम्बंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। संपूर्ण जांच उपरांत पूरी जानकारी देने की बात कही गई है। घटना के बाद से महकमे में शोक मिश्रित सनसनी व्याप्त है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article