राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ लगी गाड़ियों की कतार,कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 45 हाथियों ने डाला डेरा…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा तहसील में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर 45 हाथियों के दल से आवागमन बाधित हो गया हैं। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का दल एक बार फिर से जंगल से निकलकर कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया। इस दौरान करीब 45 हाथी ग्राम चोड़धवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर डटे रहे। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। हाथियों को देखते ही लोगों में डर का माहौल बन गया। वाहनों के पहिए थम गए। 45 हाथियों के दल में कई बेबी एलिफेंट भी मौजूद थे। इस कारण लोगों ने किसी तरह का ख़तरा नहीं लिया।
मुख्य मार्ग पर हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। हाथियों के जंगल में जाते ही फिर से मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों पर नजर बनाए रखी है। सूचना मिलते ही रेंजर सहित वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आवाज और उत्पात कर रहे लोगों को रोककर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों के आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाथी कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ चुके हैं, जिसके चलते आवागमन में राहगीरों को परेशानी होती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article