प्रांत स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चांपा की होनहार छात्रा अंशिका अग्रवाल ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान-…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा मां बमलेश्वरी की पावन धरा डोंगरगढ़ में आयोजित, प्रदेशस्तरीय विज्ञान मेला व वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत कक्षा आठवीं की छात्रा कु.अंशिका अग्रवाल साइंस प्रोजेक्ट में रैन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल बनाकर बेहतरीन प्रेंजेटेशन देते हुए रनरअप रहीं। जिंन्हे प्रशस्ति पत्र व मेडल दे कर सम्मानित किया गया ।

- Advertisement -

इससे पूर्व भी अंशिका जिला व संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी हैं। बरपाली चौक- डागा कॉलोनी चांपा निवासी अजय- मधु अग्रवाल की सुपुत्री अंशिका की सफलता पर परिवारजनों रोशनलाल जी-कमला देवी, प्रेमा सिंघानिया व स्कूल के प्राध्यापकगणों ने हार्दिक बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share this Article