विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे भाजपाई,कांग्रेस की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकना है : नीतिन नवीन

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबाNOW HINDUSTAN  चुनावी बेला पर राजनीतिक दलों की जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में भाजपा की कोरबा विधानसभा स्तरीय  सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है इसके लिए सभी तैयार रहे। सभा में अन्य वक्ताओं ने भी कांग्रेस की रीति-नीति की जमकर आलोचना की।
सरस्वती शिशु मंदिर कोरबा पूर्व में इस सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण शामिल हुए। सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपाईयों को संबोधित करते हुए श्री नवीन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। इसके अलावा चहुंओर अराजकता का माहौल है। कोरबा में भी कांग्रेस के नेताओं की कार्यशैली से जनता परेशान हो चुकी है। पिछले 5 वर्ष से क्षेत्र में ऐसा कोई भी कार्य नहीं हुआ है जिसे कांग्रेसी अपनी उपलब्धि बता सकें। सडक़ की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा मूलभूत समस्याओं का भी अंबार लगा हुआ है। ऐसे में भाजपाई कमर कस लें जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में दौरा करने के दौरान लोगों से जानकारी मिल रही है कि क्षेत्र में विकास की गति शून्य हो चुकी है। खासकर नगर निगम की कार्यशैली से जनता काफी परेशान हैं। वहीं स्थानीय विधायक द्वारा जनहित में किसी तरह का कार्य नहीं किया गया है। वे स्वहित को ध्यान में रखकर कार्य करते आ रहे हैं जबकि वे पिछले 15 वर्षों से विधायक है। इस बार जनता अपना मन बदल चुकी है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसी वजह से अधिकारी व अनेक कांग्रेसी जेल में है। इन्हें सबक सिखाने का अवसर आ गया है। इसके लिए भाजपाई तैयार रहे। पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने भी कहा कि कांग्रेसियों ने जितना भी वायदा किया था उसे पूरा नहीं किया है। इसी तरह उन्होंने पट्टा वितरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसमें अनेक खामियां है। आगामी दिनों में भाजपा की सरकार बनेगी तब इसे दूर कर सभी को पक्का पट्टा दिया जाएगा। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने भी संबोधित किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया जिसका वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर ही स्वागत सत्कार कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चावलानी, देवेन्द्र पाण्डेय, केदारनाथ अग्रवाल, गोपाल मोदी, नवीन पटेल, अजय विश्वकर्मा, परविंदर सिंह, शिवबालक सिंह तोमर, ईश्वर साहू, मनीष मिश्रा, संतोष देवांगन, टीकेश्वर राठिया, नरेन्द्र देवांगन, वैशाली रत्न पारखी, उमादेवी सराफ, ज्योति वर्मा, श्रीमती मंजू सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article