कोरबा /फर्रुखाबाद NOW HINDUSTAN. कानपुर से फर्रुखाबाद चलने वाली यात्री गाड़ियों में किन्नरों के द्वारा जबरदस्ती पैसे वसूल ने की शिकायत रेलवे मुख्यालय को की जा रही थी। मुख्यालय से किन्नरों के विरूद्ध अभियान चलकर कार्यवाही करने के निर्देश पर रेसुब पोस्ट फर्रुखाबाद प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार साथ महिला व पुरूष बल सदस्य के साथ आज दिनांक 10.10.2023 को गाड़ी संख्या 22922 में तीन महिला को किन्नर बनके यात्री से पैसे मांगते पकड़ कर रेल अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गई । इन महिलाओं की लगातार यात्री शिकायत कर रहे थे जबर्दस्ती पैसे निकाल लेना फसाने की धमकी देने, गाली देना सब करती थी । तीनो महिला घाटमपुर कानपुर की रहने बाली है और कानपुर से फर्रुखाबाद के मध्य चल रही थी ।