जिम में हुए चोरी का समान 24 घंटे के भीतर बरामद, 01 नाबालिग बालक सहित 04 आरोपी गिरफ्तार…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN 9 अक्टूबर को प्रदीप श्रीवास पिता प्रहलाद श्रीवास उम्र 30 वर्ष सा० मुड़ापार शांति विहार कोरबा चौकी में बताया कि दिनांक 07.10.203 के शाम 07.00 बजे से दिनांक 08.10.2023 के सुबह 08.00 बजे के मध्य एसईसीएल ग्राउंड जिम में लगे ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़कर अंदर प्रवेश कर सांउड सिस्टम, एवं जिम का सामान डंबल छोटा बड़ा सहित कुल 20000 रूपये का समान को चोरी कर ले जाया गया है   प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय उदय किरण के निर्देश पर  उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व में विवेचना आरंभ किया गया । विवेचना के दौरान आरोपीयान प्रहलाद बरेठ, सागर चौहान, आरिफ खान, नितेश चौहान एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी रामनगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के कब्जा से चोरी गये  समान को बरामद का आरोपीयान एवं विधि से संघर्षरत् बालक को धारा सदर में विधिवत् गिर0 / निरूद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, प्रआर० राजेन्द्र राय, आरक्षक प्रदीप राठौर, कृष्णा पटेल, संजय रात्रे, गंगाराम डांडे, सैनिक राजेश कुमार दुबे का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -

Share this Article