कोरबा की जनता प्रदूषण को लेकर कर रही शिकायत, भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने कहा भाजपा को दे समर्थन प्रदूषण मुक्त बनाएंगे शहर….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN  17 नवंबर को कोरबा विधानसभा में मतदान किया जाएगा जिसे लेकर प्रत्याशी सघन दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन की मांग कर रहे हैं । कोरबा में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन अपने समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है उन्होंने कोरबा के इमलीडुग्गू बस्ती और धनुवार पारा में जनता से आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

प्रदूषण को लेकर मिल रही शिकायत पर लखन लाल देवगन ने कहा कि आज कोरबा में प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है चारों ओर धूल के गुब्बारे और राखड़ से कोरबा पट चुकी है कांग्रेस के विधायक महापौर को कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करने से फुर्सत नहीं।

सड़कों में उड़ रही धूल से लोग परेशान हैं इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। प्रदूषण की मार से लोग बीमार हो रहे हैं चुनाव के पहले लोक लुभावने प्रलोभन देकर सत्ता पर काबिज हो गए लेकिन कोरबा को अच्छी सेवा देने में पूरी तरह असफल है।

श्री देवांगन ने आगे कहा कि कोरबा की जनता भाजपा को भरपूर जन आशीर्वाद दें जिससे धुल राखड़ और प्रदूषण से मुक्ति मिले। और अच्छा जीवन व्यतीत हो।

जन संपर्क में कोरबा मंडल के भाजपा के अनेको कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उनके साथ-साथ चल रहे हैं।

Share this Article