अपचन, कब्ज एवं शारीरिक श्रम न करना वात रोगों का प्रमुख कारण-डॉ.नागेंद्र शर्मा….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN  12 अक्टूबर को विश्व आर्थराइटिस दिवस पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परीषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय निहारिका रोड कोरबा में सभी 80 प्रकार के वात रोगों हेतु आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद,योग,रक्त शर्करा जांच एवं अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 67 मरीज हुये लाभान्वित। शिविर में विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपचन, कब्ज, शारीरिक श्रम न करना एवं कैल्शियम आयरन तथा विटामिन्स की कमी को वात रोगों का मुख्य कारण बताया। साथ ही इससे बचाव एवं उपचार हेतु अपनी दिनचर्या को नियमित करने के साथ साथ अपने भोजन में कैल्शियम, आयरन एवं विटामिन्स युक्त भोज्य पदार्थों को शामिल करने को कहा तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह भी दी। साथ ही शिविर में बीएमडी मशीन द्वारा अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) की निशुल्क जांच कर संबंधित औषधि भी निशुल्क प्रदान की गई। साथ ही समस्त प्रकार के वात रोगों के लिये उपयोगी वातशामक काढ़ा भी निशुल्क पिलाया गया। शिविर मे रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की जांच निशुल्क करने के साथ शुगर की परीक्षित औषधि देने के साथ-साथ वात रोगियों के लिये उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क प्रदान की गई। शिविर में चिकित्सक डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के अलावा श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना, चलो आयुर्वेद की ओर के कार्यकारिणी सदस्य नेत्रनन्दन साहू, मनीष कौशिक, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, स्नेहा मिश्रा,अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, लायन अतुल शाह, लायन आभा दुबे, लायन सोनल शाह एवं हर्ष नारायण शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -

Share this Article