
NOW HINDUSTAN विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है इसी कड़ी में कटघोरा पुलिस को दो लाख नगद रकम जप्त करने में सफलता मिली है । अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व मे दिनांक 18.10.2023 को टोल प्लाजा मदनपुर रजकम्मा के सामने वाहन चेंकिंग के दौरान दिलीप अग्रवाल पिता राम विलास अग्रवाल उम्र 54 साल साकिन वार्ड क्रमांक 07 अम्बिकापुर रोड कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ0ग0 के द्वारा मोटर सायकल सीजी 12 बीडी 0549 के थैला में नगदी रकम 200000 ( दो लाख रूपये ) को परिवहन कर ले जाया जा रहा था ।
- Advertisement -

जब उससे बरामद कर रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को धारा 102 के अंतर्गत जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है


