
NOW HINDUSTAN. कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपाओ को एक जुट करने का प्रयास किया गया । विधानसभा प्रत्याशी कटघोरा का विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प रैली के माध्य्म से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुचने का प्रयास किया गया । कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद समीर उरांव, बिहार विधानसभा के सदस्य संतोष सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, भाजपा कटघोरा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल एवं सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
- Advertisement -



