
NOW HINDUSTAN कोरबा कोरबा जिले की बांगो थाना पुलिस ने कोरबा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर निवासी से ढाई लाख रुपए नगद बरामद किये हैं। जानकारी के अनुसार 500 रुपए की गड्डियों की शक्ल में यह नोट वह मानिकपुर से लेकर बांगो क्षेत्र के लिए ले कर निकला था। जहां सघन चेकिंग के दौरान बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, एएसआई सुकलाल सिदार व कर्मचारी के द्वारा रकम बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर जप्ती कार्यवाही की गई हैं।
- Advertisement -


