ब्रेकिंग न्यूज़ नदिया खार बस्ती के पास ट्रेलर चालक ने मोटरसाइकिल चालक को लिए अपनी चपेट में….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN . अभी-अभी दर्री नदिया खार के पास लापरवाह ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया बताया जा रहा है कि पैंतोरा से मोटर साइकिल सवार होकर हरीराम अपने दो बच्चों के साथ दर्री घर जा रहा था ।  वही दर्री की ओर से आ रही ट्रेलर ने मोटर साइकिल को ठोकर मार दिया । घटना में हरीराम को गंभीर चोटें आई है । वही उसके दो बच्चे भी मोटरसाइकिल पर सवार थे जिन्हें मामूली चोटे आई हैं। घायल को  112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया । प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि ट्रेलर चालक की लापरवाही से वाहन को चल रह था और इस घटना को अंजाम दिया। दर्री पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है ।

- Advertisement -

Share this Article