शहरी क्षेत्र के एक वार्ड में दबंगों का अपना कानून, दो परिवार को कर दिया बहिष्कृत, वजह सिर्फ इतना कि दिव्यांग पत्रकार की दुकान से कर रहे थे खरीदारी..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में समाज व गांव से बहिष्कृत किए जाने के मामले तो अक्सर सामने आते हैं लेकिन शहरी क्षेत्र के एक वार्ड में ऐसा ही मामला हुआ है जिसमें दबंगों ने दो परिवार को बहिष्कृति कर दिया। पंचायत की तरह फरमान के बाद अपनों के बीच बेगाने हुए परिवार परेशान है.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

उन्होंने प्रशासन पुलिस को शिकायत पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला नगर निगम के सीमा में आने वाले दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड 45 डांडपारा बस्ती का है। जहां रहने वाले कुछ दबंग गौटियागिरी करते हुए अपना कानून चलाते हुए पंचायत की तरह फरमान सुना रहे हैं। पूर्व में दंड व अन्य सजा देने के बाद अब वार्ड के दो ग्रामीण शिव मंझवार, और छत्रपाल धनवार के परिवार को सिर्फ इसलिए बहिष्कृत कर दिया कि उन्होंने बस्ती के किराना दुकान के बजाए पास खुले एक दिव्यांग पत्रकार के किराना दुकान से खरीदारी की। बस्ती में रहने वाले सभी लोगों को उक्त दोनों परिवार से बातचीत व किसी प्रकार का सहयोग नहीं रखने का फरमान सुनाने के बाद अब पीड़ित परिवार अपनों के बीच बेगाने जैसे हो गए। बहिष्कार किए जाने से परेशान होकर दोनों ग्रामीण के परिवार ने प्रशासन पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय दिलाने व प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवारों के मुताबिक दिव्यांग पत्रकार के दुकान से खरीदी करने वालों को पहले दबंगों ने मना किया था। जिससे वह दुकान बंद करके वहां से चला जाएं। लेकिन इसके बाद भी बस्ती के लोग खरीदारी करते रहे तो ऐसे प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी करके 5 सौ रुपए अर्थदंड लगाया जाने लगा। इसके बाद शिव मंझवार और छत्रपाल धनवार ने खरीदी जारी रखा तो उन्हें अब बहिष्कार का दंश झेलना पड़ रहा है।

पीड़ित शिव प्रसाद मंझवार के मुताबिक पिछले दिनों वे समाज के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने सलोरा जा रही उसके परिवार की महिला महेतरिन बाई को बस्ती से बहिष्कृत बताकर वाहन से उतार दिया गया। लोगों का यह व्यवहार देखकर महिला रोते हुए चली गई. वे चाहकर भी समाजिक दशगात्र में शामिल नहीं हो सके। इस कारण से परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है।

दिव्यांग पत्रकार संतोष दीवान के मुताबिक डाडपारा बस्ती के पास नहर मार्ग किनारे अपने मकान पर उसने पिछले दिनों परिवार के जीवकोपार्जन के लिए किराना दुकान सह समाचार कार्यालय खोला। साथ ही आसपास क्षेत्र में हो रहे अवैध धंधे व गतिविधियों का समाचार संकलन करके न्यूज पोर्टल में प्रकाशित किया। जिसके बाद से उसपर दबाव डालने की कोशिश की जाने लगी। उसके दुकान में खरीदारी करने वालों को परेशान किया जाने लगा। अवैध धंधे से जुड़े दबंग वार्ड के लोगों को बरगलाकर झूठे व तथ्यहीन शिकायत कर रहे हैं। पूर्व में दुकान से घर लौटते समय जानलेवा हमला भी कराया गया.

दर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के मुताबिक डांडपारा बस्ती में निवासरत दो परिवार ने उनका बहिष्कार किए जाने की शिकायत की है। जिसपर जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएगा उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article