होटल के बगल में आदिवासी की मिली लाश-जांच जारी , कई जगह मिले चोट के निशान….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम मोरगा बस स्टैंड में संचालित एक होटल के बगल में एक लाश बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। उक्त शव की पहचान कोरबा जिले के दूरस्थ लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम कांटाद्वारी निवासी बंधन अगरिया के रूप में की गयी हैं, जो ग्राम मोरगा में निवासरत अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था।
ग्राम मोरगा बस स्टैंड में संचालित होटल के बगल में उसकी लाश बरामद हुई है। सूचना उपरांत मोरगा पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए शव को बरामद किया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और खून के धब्बे मौजूद हैं एवं शरीर के पिछले हिस्से में पीठ, कूल्हा, दोनों पैर बुरी तरह से छिले हुए हालत में जख्मी पाए गए हैं।
इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि बंधन अगरिया की हत्या करके शव को फेंका गया है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आवश्यक पड़ताल की जा रही है। कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया कि मृतक मोरगा क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुआ था, ऐसी बात प्रारंभिक तौर पर पता चली है। मामला दर्ज कर विभिन्न दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article