
NOW HINDUSTAN कोरबा अंचल के बुधवारी बस्ती क्षेत्र में बेजा कब्जा हटाने गई नगर निगम और पुलिस दल को महिला के विरोध का सामना करना पड़ा। बस्ती के बीच महिला के द्वारा अपने घर के पास बेजा कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था।
जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद नगर निगम का तोड़ू दस्ता मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इससे पहले महिला बुलडोजर के सामने बैठ हंगामा करने लगी। काफी देर तक महिला ने हंगामा किया, परन्तु नगर निगम और पुलिस के ऊपर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उन्होंने अवैध कब्जे को तोड़ दिया। शिकायत के बाद निगम द्वारा बेजा कब्जा को तोड़ने की कार्यवाही की गई । लेकिन उन कब्जो का क्या जो शहर के अन्य क्षेत्रों में किया जा रहा है वह कब होगी कार्यवाही ।
- Advertisement -


