
NOW HINDUSTAN प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है इसी कड़ी में कोरबा अल्पसंख्यक मोर्चा के विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई । जिसमें भाजपा नेता सैदर खान को रामपुर विधानसभा के जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। वहीं शाहनवाज खान को कोरबा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकिल अहमद, कोरबा जिला प्रभारी संदीप सिंघाई एवं जिलाध्यक्ष ताज़ सिद्दीकी ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। रामपुर विधानसभा प्रभारी बनने पर सैदर खान ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष शकिल अहमद एवं कोरबा जिला प्रभारी संदीप सिंघाई ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी के दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन की उम्मीद जतायी है।
- Advertisement -


