रघुराई के आदर्शों पर चलने प्रेरित करेगी श्रीराम सेना, जब अयोध्याजी में बिराजेंगे प्रभु और घर-घर होगा दीपोत्सव….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श और संस्कारों के समावेश से ही राम राज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यही लक्ष्य लेकर जिले में श्रीराम सेना का गठन किया गया है। आशीष गुप्ता को श्रीराम सेना के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस विषय पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि उद्देश्य के अनुरूप सेना के सदस्य श्रीराम की मर्यादा का पाठ लेकर लोगों को उसे अपने जीवन में धारण करने, खासकर युवाओं और बच्चों में इनका संचार करने अभियान चलाया जाएगा। लोगों को नैतिक मूल्यों और अपनी सनातन संस्कृति के महत्व से अवगत कराया जाएगा। अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही श्री अयोध्या जी के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्री राम सेना द्वारा कोरबा में भव्य आयोजन किए जाएंगे। जिले में दीपावली की तर्ज पर उत्सव मनाने की तैयारी भी की जा रही है, जिस दिन घर घर दीप जलाए जाएंगे। अयोध्या में श्रीराम जानकी के वनवास से लौटने पर मनाई जाने वाली खुशी की झलक ऊर्जाधानी में देखने को मिलेगी। श्री राम सेना में विभिन्न पदों पर दी गई जिम्मेदारियों पर गौर करें तो संरक्षक की भूमिका अशोक चावलानी और अध्यक्ष का जिम्मा आशीष गुप्ता को दिया गया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष – अभिषेक शास्त्री, विक्रम यादव, वैभव अग्रवाल, सचिव- शुभम सिंह, सह-सचिव गौरव परमार, कोषाध्यक्ष – मोहित बतरा, कार्यकारिणी सदस्यों में शुभम साहू, अंजय अग्रवाल, विक्रम यादव, वरिष्ठ सलाहकार विकास अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दीपक देवड़ा, विकेश झा, पियूष गुरुद्वान, राजेश यादव, राजा राव, संतोष पाल, राजीव तिवारी, अनूप आग्रवाल, आशीष अग्रवाल शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article