रेड रिबन क्लब, रासेयो ने युवा संवाद और विभिन्न प्रतियोगिता करके मनाया युवा दिवस….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय इंजीनियर विश्वेसरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा युवा संवाद, परिचर्चा, निबंध, पोस्टर, क्वीज, लोकसंस्कृति से ओतप्रोत समूह नृत्य, एक्टिविटी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवा उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवा के नाम संदेश का लाइव टेलीकास्ट प्रसारण भी प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी छात्रों एवं स्टॉफ ने देखा। उक्त युवा उत्सव कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ.आर.बी.शर्मा, पिरामल फाउंडेशन गांधी फेलोशिप कोरबा से डिस्ट्रिक्ट लीडर मोहम्मद अहमद एवं टीम, यूनिसेफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रथमेश मानेकर, रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ.बी.एल.साय, डॉ.धनेश्वरी दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ.आर.बी.शर्मा ने युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत रहे हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्म आज ही के दिन 1863 में हुआ । वर्ष 1985 से प्रतिवर्ष इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।आज राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का थीम वाक्य है “उठो,जागो और अपने पास की शक्ति को पहचानो”। यूनिसेफ से प्रथमेश मानेकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का वक्तव्य, कर्म, व्यवहार एवं सम्पूर्ण जीवनी हमें आजीवन प्रेरित करेगा। यूनिसेफ के माध्यम से हम युवाओं के साथ बाल सुरक्षा, एनीमिया रोकथाम, सुपोषण, टीकाकरण, सिक सेल, स्वच्छता पर मिलकर काम करेंगे। पिरामिल फाउंडेशन से मोहम्मद अहमद एवं टीम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सबके प्रेरणास्रोत हैं, हम सभी युवा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर निर्मल ग्राम के साथ, निर्मल एवं स्वच्छ आंगनबाड़ी पर फोकस करेंगे।

रेड रिबन प्रभारी डॉ.बी.एल.साय ने रेड रिबन के उद्देश्य, एचआईवी एड्स फैलने के कारण, निदान, बचाव के बारे में क्विज और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से इस अवसर पर युवा उत्सव में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान एवं एचआईवी एड्स के रोकथाम में युवाओं की भूमिका पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। युवा संवाद भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीष, एमए संस्कृत, द्वितीय राजेश्वरी यादव एमए अर्थशास्त्र तथा तृतीय स्थान पर शाहीन बानो व रेणुका धीवर बीए भाग एक रही। प्रेरणा गीत में सुषमा बंजारे बीए भाग ने प्रथम तथा विनय स्वर्णकार बीएससी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लोक संस्कृति समूह नृत्य में रविन्द्र राठिया एवं टीम ने बस्तरिया मोर संगवारी नृत्य पर प्रथम, लालूराम एवं कंचन के टीम ने द्वितीय तथा सत्येंद्र राठिया एवं टीम ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान रानी प्रथम, रविन्द्र राठिया द्वितीय एवं स्नेहा कुम्भकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सुष्मा बंजारे प्रथम, मुस्कान रानी द्वितीय तथा अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में सुष्मा बंजारे प्रथम, गणेश राठिया द्वितीय तथा देवेंद्र चक्रधारी व रविन्द्र राठिया ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को रेड रिबन क्लब की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.बी.एस. राव, डॉ.पूर्णिमा साहू, रितु सिन्हा, रेडक्रॉस प्रभारी अमोला कोर्राम, बलराम कुर्रे, इको क्लब प्रभारी सुशील कुमार अग्रवाल, राजकुमार शाह, कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार पटेल एवं मधु कंवर, बांकीमोंगरा कॉलेज से सहायक प्राध्यापक भुनेश्वर कंवर, पिरामल फाउंडेशन कोरबा से ऐश्वर्या सिंह, अभिनव पांडे, मोहम्मद जुनून, वर्षा टोप्पो, पूजा बाघमारे, शांति महंत, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, ऑफिस स्टॉफ, स्वयंसेवक निखिल, हुमांशु इत्यादि का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार पटेल एवं आभार प्रदर्शन डॉ.बी.एल.साय ने किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article