
NOW HINDUSTAN हर बुधवार को कोरबा पुलिस अधीक्षक अपने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगो की समस्या सुनने के साथ ही । पेंडिंग मामलों की भी समीक्षा करते है इसी कड़ी में 17 जनवरी को कुसमुंडा थाने में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी।
- Advertisement -
इसमें सबसे बड़ी समस्या सड़क जाम की सामने आयी थी । लोगों ने शिकायत की की ट्रक वाले कहीं भी गाड़ी को खड़ा कर देते है। सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ।

पुलिस अधीक्षक ने तुरंत सुधारने का आश्वासन दिया । स्कूलों में छोटे बच्चे जो बाइक स्कूटी चलाते हैं वह स्कूल में भी चौपाल लगाकर ट्रैफिक के नियमों के बारे में बताने को कहा गया जल्द से जल्द सभी शिकायतों को दूर करने के साथ यातायात नियमों के पालन की अपील की ।


