कटघोरा की पहली महिला एडिशनल एसपी.. नेहा वर्मा ने किया पदभार ग्रहण.. कहा – महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों तथा विजिबल पुलिसिंग पर दिया जाएगा विशेष ध्यान…..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN korba  कटघोरा नगर में लंबे इंतजार के बाद शहर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नेहा वर्मा ने अपना पदभार आज ग्रहण कर लिया। कटघोरा नगर में बनी पहली महिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा कटघोरा थाना पहुंची। कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव व कटघोरा थाना स्टाफ ने उनका पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा सभी पुलिस जवानों से उनका परिचय लिया व क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मैं महिला अधिकारी होने के नाते यहां मेरी पहली पोस्टिंग हुई है मैं महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों पर विशेष ध्यान दूंगी, मेरी कोशिश रहेगी कि महिला व बच्चे निर्भीक रहे तथा कटघोरा की महिलाएं और बच्चे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें। अति.पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने कहा कि स्कूल व कॉलेजों में तथा महिलाओं को अभिव्यक्ति एप्प के प्रति जागरूक किया जाएगा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा जारी अभिव्यक्ति ऐप से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। सामाजिक एवं बेसिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि कटघोरा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग भयमुक्त वातावरण में रहें इसके लिए पुलिस की ओर से हर संभव प्रयास किया जायेगा।

हर पेशे में चुनौती है। पुलिस सेवा में भी चुनौती है-नेहा वर्मा

चुनौती के मुद्दे पर नई एडी. एसपी नेहा वर्मा ने कहा कि हर पेशे में चुनौती है। पुलिस सेवा में भी चुनौती है, लेकिन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए काम करने में आनंद आता है। पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि वे बेहतर उपलब्धि हासिल कर सकती हैं तो उन्हें अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। कटघोरा की पहली महिला एडी. एसपी होने के नाते महिलाओं और लड़कियों के लिए कुछ नया तलाशने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी चाहे पुरुष हो या महिला, उन्हें सभी के हित में काम करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article