
NOW HINDUSTAN कोरबा। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने कांग्रेस नेताओं को हनुमान चालीसा एवं रामचरित्र मानस की पुस्तक भेंट की। मुलाकात में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों से चर्चा कर उन्हें तैयारियों में जुट जाने रिचार्ज किया। विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा करते हुए कमियों को दूर कर पूरे उत्साह से चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहें हैं। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश परसाई, पार्षद धरम निर्मल, दिनेश सोनी, पूर्व एल्डरमैन एस मूर्ति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -


