22 जनवरी के लिये किया गया रोड मैप जारी , आम नागरिकों के लिये रूट और पार्किंग तय…….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा जिले में भी विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। सर्वमंगला मंदिर के सामने हसदेव घाट पर नमामि हसदेव वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही सर्वमंगला मंदिर प्रांगण में भी कार्यक्रमों का आयोजन मंदिर प्रबंधन द्वारा निर्धारित किया गया है। इन आयोजनों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं/नगरजनों की भीड़ के दृष्टिगत यातायात पुलिस के द्वारा आवागमन की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट निर्धारित किये गए हैं।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तैयारी की जा रही है। यातायात थाना में पदस्थ एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि 22 जनवरी, सोमवार को बड़ी मालवाहक गाडियों का आवागमन सर्वमंगला मार्ग में सुबह 10 बजे से पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बूटा चौक कुसमुंडा से राताखार, प्रगति नगर रोड भी प्रतिबंधित रहेगा। इस दरम्यान दर्री बांध से बालको, उरगा रोड खुला रहेगा, अन्य वाहनों की पार्किंग बरबसपुर स्कूल मैदान में कार, मोटर साइकिल पार्किंग किये जायेंगे। जश्न रिसॉर्ट, मल्टीप्लेक्स सुनालिया पार्किंग, चित्रा टाकीज रानी गेट स्कूल में पार्किंग होगी।
ग्राम उरगा तरदा की तरफ से आने वाले वाहन 04 नंबर खदान की तरफ पार्किंग करेंगे। जिसको कुसमुंडा से कोरबा आना है उसे बलगी, एनटीपीसी से आना होगा। जिनको कोरबा से कुसमुंडा जाना है उनके लिए एनटीपीसी से बलगी, कुसमुंडा तरफ से जाना होगा। बस और सिटी बस के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है। यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए 22 जनवरी को उक्त निर्धारित मार्ग और पार्किंग का उपयोग करें।
*परिवर्तित मार्ग व निर्देश*
* बिलासपुर तरदा की ओर से आने वाले वाहन उरगा से सीतामणी होकर आएंगे।
* कोरबा रेल्वे क्रासिंग की ओर से आने वाले वाहन सुनालिया निगम मल्टीस्टोरी पार्किग में पार्क करेंगे।
* कुसमुण्डा की ओर से आने वाले वाहन बरमपुर हाईस्कूल मैदान में पार्किंग करेंगे।
* कुसमुण्डा की ओर से आने वाले वाहन छुराकार एनटीपीसी होकर कोरबा आएंगे।
* कुसमुण्डा तरफ से आने वाली बड़ी गाड़ी वैशाली नगर में खड़ी करेंगे।
* दर्री की ओर से आने वाली बड़ी गाड़ी प्रगतिनगर में खड़ी करेंगे।
* तरदा की तरफ से आने वाली बड़ी गाड़ी 04 नंबर में पार्किंग करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article