डीडीएम रोड स्थित नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर में 22 जनवरी मनाया जाएगा दीपोत्सव……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा अंचल में संचालित डी.डी.एम. विद्यालय के सामने नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर में 22 जनवरी सोमवार को दीपोत्सव मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए श्रीराम दरबार उत्सव समिति के अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल ने बताया की 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा के डी.डी.एम. विद्यालय के सामने नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर को झालरों से सजाया जाएगा और संध्या बेला में दीपोत्सव मनाते हुए पटाखे फोड़े जाएंगे।
22 जनवरी को सुबह से ही मंदिर परिवार में भजन-कीर्तन सुंदरकांड पाठ व विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया जाएगा एवं भोग-भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को श्रीराम लला के दर्शन, पूजा एवं भोग-भंडारा प्रसाद ग्रहण करने आमंत्रित किया है।उपरोक्त समस्त जानकारी श्रीराम दरबार समिति के पी.आर.ओ सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।

- Advertisement -

Share this Article