जिला महिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में हसदेव अरण्य बचाओ निकाली गई रैली……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर 20 जनवरी शनिवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में हसदेव अरण्य बचाओ रैली निकाली गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि आदिवासी समाज के हित के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को पेड़ों की कटाई पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी बड़ी मुहिम चला रही है। नया कोयला खदान के लिए हजारों की संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं।
ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तवर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी समुदाय के है। उन्हें आदिवासी विचारधारा, संस्कृति, परंपरा और मान्याताओं की जानकारी है। आदिवासी समुदाय जल, जंगल जमीन के प्रति प्यार, समर्पण से मुख्यमंत्री भली-भांति परिचित हैं।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में इस स्थान पर पेड़ कटाई से रोक लगाई गई थी, लेकिन प्रदेश के सत्ता परिवर्तन होते ही यहां पेड़ों की कटाई शुरू हो गई। उन्होंने आगे कहा कि नए खदान खोलना और जंगलो का विनाश सिर्फ एक व्यक्ति के लिए किया जा रहा हैं, जो हसदेव से कोयला निकालकर मुनाफा कमाना चाहता है। इस जंगल में हजारों की संख्या में जीव-जंतु निवासरत हैं। इसका विनाश करना प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना होगा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, मनीषा अग्रवाल, अनिता महंत, त्रिवेणी राठिया, सीमा उपाध्याय, छतबाई चौहान, सीमा महंत, पूजा महंत, संतोषी महंत, कांती यादव, धनेश्वरी देवी, दावेन बेक, शालू पनरिया, सुनीता केशरवानी, गायत्री विश्वास, गंगोत्री कश्यप, उमेश कश्यप, शकीबा बेगम, नीदा देवी, सोनम दास, राजेश्वरी कारोम, सरस्वती देवी, संतोषी देवी, हसीना बेगम, ललिता गबेल, गीता देवी, रामबाई, संगीता देवी, सरिता बाई, सुनील निर्मलकर, चित्रलेखा श्रीवास, अशोक कुमार श्रीवास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। उपरोक्त समस्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article