बुधवारी क्षेत्र में स्थित राम जानकी मंदिर में होगा जिला स्तरीय श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा देश की धार्मिक नगरी अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल हेतु चयनित राम-जानकी मंदिर बुधवारी बाजार क्षेत्र का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अयोध्या से श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण हेतु राम-जानकी मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा, अपर आयुक्त निगम खजांची कुमार, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अवधेश कुमार, विजय सिंह सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मंदिर प्रबंधन से जुड़े एवं राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर पर कलेक्टर अजीत वसंत का आत्मीय स्वागत किया गया एवं मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में 22 जनवरी को श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा का जिला स्तरीय कार्यक्रम राम-जानकी मंदिर में किया जा रहा है। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। मन्दिर में विशेष रूप से साज-सज्जा की जा रही है एवं परिसर में नियमित रूप से भक्तिमय रामायण मानस गायन का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article