संस्कार भारती द्वारा आयोजित किया गया भारत माता पूजन समारोह, विद्यालय के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जिलान्तर्गत संस्कार भारती कटघोरा के द्वारा शुरू से ही भारत माता पूजन के माध्यम से पूरे शहर में देश-भावना की प्रेरणा देता रहता है। भारत माता का यह मंदिर काफी पुराना व लोकप्रिय है, एक समय में पूरे मध्यप्रदेश में यह दूसरे नंबर में आता था। जिस प्रकार से देश के नौजवान देश की रक्षा कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार हम सभी को भी अपने भारत मां की रक्षा करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जिस प्रकार से छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई वह निश्चित ही सराहनीय है।” उक्त कथन कटघोरा मेला ग्राउंड में आयोजित भारत माता पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहीं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कार भारती कटघोरा के द्वारा भारत माता पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा नगर के सभी विद्यालय के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद पटेल ने बताया कि “निश्चित ही हमारे जीवन को जीवन देने वाली हमारी माता होती है, व बाद में हम सभी मिट्टी में ही समाहित हो जाते हैं इसलिए हम सभी इस धरती मां को भारत मां के रूप में पूजते हैं। देश की सेवा में नौजवान इस भारत मां की रक्षा करने के लिए जिस प्रकार से अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा करते हैं व समय आने पर अपने प्राण भी गवा देते हैं। धरती मां ही अपनी धरती में अनाज पैदा करके हम सभी का पेट भरती है। आज जिस प्रकार से बच्चों के द्वारा यह आयोजन किया गया है निश्चित ही इससे बच्चों में नया जोश पैदा होता है, आज के बच्चे देश का भविष्य है।”
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, विशिष्ट अतिथि पंडित मुरारी लाल त्रिपाठी राजपुरोहित, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रतन मित्तल, जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष धनु प्रसाद दुबे, राम प्रसाद कोर्राम, दुष्यंत शर्मा, रघुराज सिंह उइके, मंडल महामंत्री राजेंद्र टंडन, मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनोदिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललित डिक्सेना, ओमप्रकाश डिक्सेना, हरीश थारवानी, संमजीत सिंह, मन्नू राठौर, किशन केसरवानी, अनुराग दुहलानी, विवेक ठाकुर, डाकेश्वर शुक्ला, गोपाल गोस्वामी, देव दुबे, राकेश पांडे, उमाकांत डिक्सेना, मनोज दुबे, अनिल दुहलानी, लक्ष्मी गर्ग, जे.एस. मानसर, विनय सिंह गहलोत, संतोष साहू, पंकज दुहलानी, शिव शंकर जायसवाल, सुनील दास महंत, उमा शुक्ला, पंडित चंद्र दास त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article