ब्रेकिंग न्यूज़ :- कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने आए सैलानियों के बस में लगी भीषण आग, धू धू कर जली बस, ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  :- कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने आए सैलानियों के बस में लगी आग । जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बस पूरी तरह से धु धु कर जल गई ।  बताया जा रहा है कि रतनपुर के बछाली खुर्द से चार यात्री बसों में लगभग 200 पर्यटन सैलानी पिकनिक पहुंचे थे जहां पिकनिक से वापस लौटते समय अजगर बहार गांव के पास  पुष्पराज ट्रैवल्स के एक बस में भीषण आग लग गई बस में सवार सभी यात्रियों को गांव वालों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया।  लेकिन बस की आग में काबू नहीं पाया जा सका  और जिसके चलते बस बुरी तरह जलकर खाक हो गई, बस में आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है ।

- Advertisement -

Share this Article