श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल और साडा कन्या शाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो ने किया ध्वजारोहण…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा 75वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल टी.पी. नगर कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता विकास महतो शामिल हुए। यहां उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बच्चों में देश के लिए स्नेह, सम्मान और देशप्रेम की भावना को देखकर विद्यालय में हो रहे शिक्षण कार्य के प्रति श्री महतो संतुष्ट नजर आए। यहां अपने उद्बोधन में श्री महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मान प्रदान करने के लिए समस्त विद्यालय प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


इस दौरान विद्यालय समिति अध्यक्ष परमजीत सिंह धंजल, सचिव सुखविंदर सिंह धंजल, अमरीक सिंह धंजल, पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह शेखो, पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह घोट, सतविंदर सिंह संधू, भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव, झकेन्द्र देवांगन विशिष्ठ तौर से उपस्थित रहे। इसके उपरांत भाजपा नेता विकास महतो ने शा.कन्या.विद्यालय ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्राओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
अपने उद्बोधन में श्री महतो ने कहा कि “इस सम्मान के लिए समस्त विद्यालय प्रबंधन को हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है और अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुये वर्तमान की दहलीज पर खड़े होकर स्वर्णिम भारत की कल्पना कर रहा है। मैंने हमारे देश के भविष्य को दिशा देने वाले बच्चों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया। इसकी मुझे बहुत ज्यादा खुशी है।”
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव, झकेन्द्र देवांगन, जगदीश श्रीवास विशिष्ठ तौर से उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article