स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार प्रदान करता है रोगों से सुरक्षा -डॉ.नागेन्द्र शर्मा….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं पतंजलि चिकित्सालय निहारिका के संयुक्त तत्वाधान में नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय, निहारिका रोड कोरबा में वर्ष 2024 के प्रथम पुष्य नक्षत्र में दिनांक 25 जनवरी 2024 गुरुवार एवं 26 जनवरी 2024 शुक्रवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत बच्चों को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्हें वर्ष 2024 के वर्ष भर की पुष्य नक्षत्र के दिनांक का स्वर्ण बिंदु प्राशन कार्ड कैलेंडर भी प्रदान किया गया। जिससे नियमित स्वर्ण प्राशन कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के बारे में संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार बच्चो में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिये आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा किया जाने वाला टीकाकरण है। जो प्राचीन समय से चला आ रहा है। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार में प्रमुख रूप से शुद्ध स्वर्ण भस्म का प्रयोग होता है, स्वर्ण भस्म शरीर के प्रत्येक कोशिकाओं में प्रवेश कर उनके असंतुलन तथा विकृति को दूर कर शरीर के प्रत्येक अंग की शक्ति और क्षमताओं को वृद्धिकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है ।और जैसा की सर्वविदित है कि सभी प्रकार के रोगों उसमे से भी खासकर संक्रामक रोगों से ग्रसित होने का मुख्य कारण इम्यूनिटी का कमजोर होना है। और स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार इम्यूनिटी को मजबूत कर बच्चों को सभी प्रकार के संक्रामक रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान कर उन्हे रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक डॉ.संजय वैष्णव, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, सचिव लायन डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, लायन सुधीर सक्सेना,लायन प्रत्युष सक्सेना, लायन शांता मडावे, लायन संतु साहु, लायन मनोज मिश्रा, लायन देवेश मिश्रा, लायन नेत्रनन्दन साहू, लायन कमल धारीया, लायन अश्विनी बुनकर, देवबलि कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, स्नेहा मिश्रा, हर्ष नारायण शर्मा, श्रीमती कमला कुंभकार एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article