कमला नेहरू महाविद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का उत्सव……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूम धाम से मनाया गया। महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान में निर्धारित नियम हमारे जीवन, देश व समाज की दशा-दिशा और राह निश्चित करते हैं। चाहे वह समाज के द्वारा बताए गए संविधान हों, कानून के द्वारा बताए गए संविधान हों या स्व परिमार्जित होकर निर्मित स्वयं के जीवन के लिए, स्वयं की कर्तव्य पारायणता के लिए परिमार्जित संविधान हों, उनका पालन सुनिश्चित कर अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन ही हमें एक जिम्मेदार व जागरुक नागरिक की पहचान देता है। बगैर संविधान के नियमों के जीवन और कार्यक्षेत्र ही नहीं, सबकुछ अस्तित्वहीन माना जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

विद्यार्थियों ने संगीत की मधुर धुन में सुमधुर प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने भी आशीर्वचन प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित और प्रेरित किया। विद्यार्थियों और कनिष्ठ प्राध्यापकों ने वरिष्ठजनों को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अनुसरण करते हुए चरण वंदन कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश्वर सिंह तोमर, समिति के सहसचिव उमेश लाम्बा, कॉलेज के सभी विभागप्रमुख, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article