केंदई रेंज के मड़ई गांव के समीप आपस में भिड़े 2 दंतैल हाथी…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के जंगलों में यहां से दो दंतैल हाथियों के बीच संघर्ष का दिलचस्प वीडियो मिला है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि, कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में केंदई रेंज के मड़ई गांव के समीप जंगलों में 49 हाथियों का दल अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहा है। जब दो दंतैल आपस में भिड़े उस वक्त मौके पर 32 हाथियों का दल मौजूद था। इन्हीं हाथियों की निगरानी के दौरान फॉरेस्ट गार्ड ने मोबाइल से वीडियो बनाया है। वीडियो में साफ देख जा सकता है कि, दो दंतैल हाथी किसर बात पर आपस में भिड़ जाते हैं।पहले एक बार दोनो हमले की मुद्रा में आते हैं। तेजी से चिंघाड़ते हैं फिर अलग हो जाते हैं। लेकिन कुछ सेकंड के बाद ही एक बार फिर से भिड़ते हैं। इस दौरान दोनो दंतैलों के चिंघाड़ने की तेज आवाजों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। इस दल की गतिविधियों पर वन विभाग नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

Share this Article