दोना-पत्तल तोड़ने जंगल गया ग्रामीण पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत लगे जंगल मे दोना-पत्तल तोड़ने गया एक ग्रामीण पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना की सूचना तत्काल डायल 112 की टीम को दी गई। डायल 112 के कर्मचारी 4 किलोमीटर पैदल चलकर घायल के पास पहुंचे और उसे वापस पैदल एंबुलेंस वाहन तक लेकर आऐ, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बांगो थाना अंतर्गत मोरगा के भुलसीभवना हाथीमरी जंगल की है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय रतनराम मंझवार नामक ग्रामीण के घर पर छठी कार्यक्रम होना था। इसके लिए वो गांव से लगे जंगल में दोना-पत्तल बनाने पत्ता लेने गया हुआ था। पत्तल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा हुआ था कि अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गया। गिरने के बाद वह घायल हालत में पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। बताया जा रहा हैं की पेड़ से गिरने के कारण रतनराम मंझवार का दायां पैर फैक्चर हो गया था। इसके कारण वह घंटो जंगल में पड़ा रहा। काफी देर बाद एक ग्रामीण की नजर घायल रतनराम मंझवार पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीण ने इसकी सूचना उसके गांव जाकर उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।
सूचना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन जंगल तक एंबुलेंस लेकर जाना आसान नहीं था। इस कारण डायल 112 के कर्मी आरक्षक राम सिंह श्याम, चालक नीरज पांडे घायल के परिजनों के साथ काफी मशकत के बाद घायल को खाट से लेकर पैदल 4 किलोमीटर तक जंगल से वापस सड़क तक लेकर पहुंचे। घायल के परिजन अमृत लाल ने बताया कि गांव से जंगल दूर है और कोई साधन भी नहीं जाता। इसलिए 112 को घटना की जानकारी दिए, जहां पैदल चल कर खाट पर उसे वाहन तक लाया गया। घायल को बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article