NOW HINDUSTAN कोरबा – ट्रांसपोर्ट नगर में केंद्रीय चुनाव कार्यालय कोरबा लोक सभा क्षेत्र क्र.4 के उद्घाटन, पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल ने रिबन काटकर अद्घाटन किया।जिसके बाद भारतीय जानता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया,कार्यालय मे आयोजित बैठक को बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने विडिओ कांफ्रेंसिंग से उद्बोधन किया।
- Advertisement -

कोरबा लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष आदरणीय बनवारी लाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा लोकसभा के सह संयोजक आदरणीय मनोज शर्मा के विशिष्ठ आतिथ्य में और कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जोगेश लांबा, राजेंद्र पांडेय, महामंत्री द्वय संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, गोपाल मोदी , देवेन्द्र पाण्डेय, मंजू सिंह ,सुमन सोनी , कोसाबड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, विधानसभा के संयोजक आलोक सिंह उपस्थित रहे।

