भारत जोड़ो न्याय यात्रा” विकास उपाध्याय निरीक्षण हेतु पहुंचे कोरबा….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” छत्तीसगढ़ में ओड़िशा से प्रवेश करेगी। यह यात्रा रायगढ़, खरसिया, कोरबा, तारा-उदयपुर, अंबिकापुर और रामानुजगंज होते हुए निकलेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के संचालन के लिए रूट समिति का चेयरमेन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास उपाध्याय कोरबा निरीक्षण हेतु पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यात्रा प्रवेश द्वार से यात्रा मार्ग रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज इत्यादि मार्गों की समीक्षा व निरीक्षण के लिए इन्हें जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में कोरबा से गुजरने वाले मार्ग का निरीक्षण करने पहुँचे।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल और विकास उपाध्याय ने कांग्रेस के पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्याम सुंदर सोनी, सपना चौहान, उषा तिवारी, सत्येन्द्र वासन, कुसुम द्विवेदी, विकास सिंह, डा. एल.पी. साहू, पालुराम साहू, कृपाराम साहू, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, पियुष पाण्डेय, राकेश पंकज, मुकेश राठौर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप राय, बंटी शर्मा, सुरेश पटेल, बसंत चन्द्रा, सीताराम चौहान, बद्री किरण, राजेन्द्र सुर्यवंशी, अनुज जायसवाल, रवि चंदेल, मुन्ना साहू, के साथ खरसिया से कोरबा-कटघोरा-तारा-उदयपुर तक के मार्गाें का निरक्षण कर यात्रा के ठहराव व अन्य व्यवस्थाओं की रूप-रेखा तय की। उपरोक्त समस्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article