राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में होगा ऐतिहासिक स्वागत….

Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबाः- पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर, दुलेश्वरी सिदार, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्रीमती सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, श्रीमति उषा तिवारी, श्रीमति प्रभा तंवर, प्रशांत मिश्रा, डॉ. शेख इस्यिाक, श्रीकांत बुधिया, गोपाल नारायण सिंह, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, इंटक अध्यक्ष विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, सुधीर जैन, सनीष कुमार आदि ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों की बैठक ली।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीगसढ़ में 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा कोरबा प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।


महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरते हुये 6700 मिलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिले से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भुखमरी, मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि देश के एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यू के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्ते भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ एकजुट हो इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा हैं। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, न रूकेगी।
बैठक के दौरान कोरबा जिले के चारों विधानसभा के लिए अलग-अलग कमेटी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके तहत रामपुर विधानसभा हेतु विधायक फुलसिंह राठिया, कोरबा विधानसभा हेतु महापौर राजकिशोर प्रसाद, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र हेतु पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र हेतु विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार एवं प्रशांत मिश्रा को प्रभार दिया गया हैं। साथ ही सुरेश अग्रवाल को कंट्रोल रूम प्रभारी एवं श्याम सुंदर सोनी को प्रचार प्रसार विभाग का प्रभारी बनाया गया हैं। इसके अलावा मीडिया, परिवहन, स्वास्थ्य सेवा, विधिक, प्रचार, भोजन, आमसभा, प्रवेश पास, मार्ग रूट एवं सांस्कृतिक समिति बनाया गया हैं। विभिन्न समिति का गठन विधानसभा वार अलग-अलग बनाने का निर्णय लिया गया हैं। इस मौके पर हरिश परसाई, सुधीर जैन, शेख इश्तियाक, राजीव लखनपाल, अशोक दुबे, गोरेलाल यादव, प्रवीण ओगरे, यशवंत लाल, रामगोपाल यादव, गीता गभेल, अभिनव तिवारी, बच्चूलाल मखवानी, राकेश पंकज, पालूराम साहू, रविसिंह चंदेल, अनुज जायसवाल, सुखसागर निर्मलकर, मुकेश कुमार राठौर, मो. शाहिद, गजानंद प्रसाद साहू, राजेश मानिकपुरी, मुसलीम खान, समसुद्दीन आलम, बिसाहू कुम्हार, सीताराम चौहान, शांता मंडावे, हाजी इकबाल दयाला, देवी दयाल सोनी, टीकाराम मनहर, देव जायसवाल, मुन्ना खान, बद्री प्रसाद साहू, कृष्ण कुमार चौकसे, श्रीकांत मांझी, निर्मल कुमार साहू, चन्द्रकुमार निर्णेजक, जवाहर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील ठाकुर, शशी अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, गिरधारी बरेठ निजाम खान, टेकराम श्रीवास, नरोत्तम दास, लखन लाल सहीस, लक्ष्मण लहरे, एस सी ओगरे, आर के नामदेव, मो. अनीस मेमन, श्रीमती लखनी साहू, रूपा मिश्रा, टिंकी मानिकपुरी, जगजीवन मानिकपुरी, संजू पैकरा, त्रिवेणी मिरी, शांति भैना, सालू पनरिया, संजू अग्रवाल, अंकित श्रीवास्तव, अमित सिह, बृजभूषण प्रसाद, अश्वनी पटेल, सुनील निर्मलकर गौतम, अब्दुल, श्रीराम साहू, बजरंग लाल महंत, सत्या सिंह कंवर, सरफुद्दीन आलम, प्रेमलाल साहू, राजा सिंह क्षत्रिय सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article