जिला दण्डाधिकारी कोरबा के आदेशो की अवहेलना, समक्षौते के 15 माह बाद भी एन.टी.पी.सी. कोरबा प्रबंधन द्वारा भू-विस्थापित को नियुक्ति पत्र व नही दिया गया अन्य सुविधाएं ….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा  03 अक्टूबर 2022 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन कोरबा, एन.टी.पी.सी. कोरबा प्रबंधन के अधिकारियों एवं भू-विस्थापितों के मध्य त्रिपक्षीय बैठक की गई थी। बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा के अध्यक्षता में , विजेन्द्र पाटले अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कोरबा, प्रभात राम ए.जी.एम (एच.आर.) एनटीपीसी कोरबा, सुमीत रामबागकर, डी.जी.एम. एन.टी.पी.सी. कोरबा विरेन्द्र कुमार देशमुख, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) एनटीपीसी कोरबा व ग्राम चारपारा के भूविस्थापितों में प्रहलाद केवट, पीकराम केवट, अर्जुन देवांगन, उमेंद कुमार, राजकुमार केवट, सुनील कुमार केवट उपस्थिति थे।जिसमें एन.टी.पी.सी कोरबा द्वारा सन् 1978-79 में चारपारा व अन्य गांवो की भूमि राष्ट्रीय विद्युत ताप परियोजना हेतु अर्जित की गई थी। दिनाँक 04 सितम्बर 1979 के लिखित आम सूचना व अन्य सूचना अनुसार प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की बात कही गई थी जिसकी मांग को लेकर दिनांक 16/08/2022 से लगातार 49 दिन तक तानसेन चौक नगर पालिक निगम के पास अनिश्चितकालिन हड़ताल में बैठे थे जिसके पश्चात कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा संजीव झा की अध्यक्षता में नौकरी दिये जाने के संबध में त्रिपक्षीय वार्ता एवं बैठक कार्यवाही पश्चात् 07 बिन्दुओं में नियुक्ति पत्र, एन.टी.पी.सी. कर्मचारियों के समान स्कुल शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य बिन्दुओं में सहमति पश्चात् कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा के अनुमोदन पश्चात् अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा लिखित निर्णय दिया गया है ,लिखित आदेश क्रमांकः 11853/पुनर्वास/2022 कोरबा दिनॉक: 06/10/2022 को जारी किया गया था तत्पश्चात भूविस्थापितों द्वारा हड़ताल वापस लिया गया था परन्तु एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन द्वारा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्णय आदेशों का अवमानना किया जा रहा है 15 माह बाद भी आदेशों का पालन नही किया जा रहा है।
भू-विस्थापित प्रहलाद केवट के द्वारा कलेक्टर कोरबा व एनटीपीसी कोरबा को इन 15 माह के दौरान आदेश को पालन करवाने के लिए कई आवेदन दिया जा चुका है, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कोरबा के क्रमांकः 11853/पुनर्वास/2022 कोरबा दिनॉकः 06/10/2022 के पालन हेतु निम्नांकित पत्राचार किया गया है:- 1.मुख्य महाप्रबंधक एन.टी.पी.सी. कोरबा को प्रेषित पत्र दिनॉक: 22/10/2023
2. कलेक्टर कोरबा को प्रेषित पत्र दिनॉकः 02/11/2022
3. कलेक्टर  कोरबा को प्रेषित पत्र दिनॉकः 24/12/2022
4. कलेक्टर कोरबा को प्रेषित पत्र दिनोंकः 28/12/2022
5. कलेक्टर कोरबा को प्रेषित पत्र दिनॉकः 28/04/2023 6. मुख्य महाप्रबंधक एन.टी.पी.सी. कोरबा को प्रेषित पत्र दिनॉकः 28/04/2023
7. कलेक्टर कोरबा को प्रेषित पत्र दिनॉक: 27/07/2023
8. अपर कलेक्टर कोरबा को पत्र क्रमांकः 12847 दिनॉकः 06/10/2023
9. कलेक्टर कोरबा को 07 बिन्दुओं की अधूरी चर्चा की सूचना दिनॉकः 09/10/2023

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

10. कलेक्टर कोरबा को प्रेषित पत्र दिनोंकः 12/01/2024
उपरोक्त पत्राचार के बाद भी एन.टी.पी.सी. कोरबा प्रबंधन के द्वारा नियुक्ति पत्र, एन.टी.पी.सी.कर्मचारियों के समान शिक्षा , स्वास्थ्य व अन्य सुविधा 15 माह बाद भी नहीं दिया गया है, एन.टी.पी.सी.कोरबा प्रबंधन द्वारा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशो का पालन नहीं कर एन.टी.पी.सी.कोरबा प्रबंधन द्वारा 15 माह से गुमराह किया जा रहा है।

प्रहलाद केवट ने मांग की है कि जल्द से जल्द जिलाधीश महोदय इस बात पर संज्ञान लेकर एनटीपीसी को आदेशित करें।

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article