नशीले पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत ग्रामीण चढ़ा 133केवी टावर पर….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत कोरबी चौकी के खडफ़ड़ीपारा मोहल्ले में स्थित विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी की उच्च दाब क्षमता लाइन में नशे की हालत में एक ग्रामीण 133केवी टावर लाइन पर करीब 100 फीट ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीण को किसी तरह नीचे उतार कर थाना ले गई।
बताया जा रहा है कि खडफ़ड़ीपारा मोहल्ले में स्थित विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी की उच्च दाब क्षमता लाइन में रातराम नामक एक युवक (28 वर्ष) नशीले पदार्थ का सेवन कर नशे की हालत में चढ़ गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, तब उनमें हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना कोरबी चौकी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी एएसआई अफसर खान ने घटना की जानकारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को देते हुए बल के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। इधर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने विद्युत विभाग से संपर्क कर बिजली बंद कराई। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने टावर पर चढ़े ग्रामीण से बात की और किसी तरह समझाइश देकर सकुशल नीचे उतारने में सफलता हासिल की।
हालांकि इसके पहले डायल 112 की टीम वहां पहुंचकर उतारने की कोशिश करती रही, किंतु ग्रामीण उन्हें भला-बुरा कहकर वहां से जाने पर मजबूर कर रहा था। चौकी प्रभारी श्री खान ने बताया कि ग्रामीण रातराम का कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था। उसके हंगामा और हरकत को देखते हुए स्वजनों ने उसे घर से निकाल दिया और इसके बाद रातराम टावर पर जाकर चढ़ गया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article