कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट आने से मौत….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  korba  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा चांपा रेल खंड पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे हुई घटना में चंदन नामक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। 40 वर्षीय चंदन जांजगीर चांपा जिले का निवासी बताया जा रहा है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कोरबा प्रभारी चंद्रा ने बताया कि मृतक मालगाड़ी की चपेट में आया है।और उसके शरीर के दो हिस्से हो गए है । उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह अभिषेक के फर्म में सुपरवाइजर का काम करता था। माना जा रहा है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है । प्रकरण दर्ज करने के साथ आगे कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Share this Article