राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची जिले में ……. तिलकेजा, भैसमा में हुआ भव्य स्वागत…. देखिए वीडियो …..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के अवकाश के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले से होते हुए कोरबा जिले तिलकेजा गांव में पहुंची

कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की एक बड़ी भीड़ चौराहे पर जमा हो गई और गांधी के पीछे चल पड़ी। एक खुली जीप में राहुल गांधी के साथ राज्य कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, छ ग कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज और विपक्ष के नेता चरण दास महंत मौजूद थे। यहां कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि यात्रा, एक जन संपर्क कार्यक्रम, गुरुवार को ओडिशा से रायगढ़ में प्रवेश कर गई थी और दो दिन के ब्रेक के बाद आज रविवार दोपहर को फिर से शुरू हुई। जो की कोरबा जिले में प्रवेश कर चुका है जहां तिलकेजा में राहुल गांधी की रोड शो रही है राहुल गांधी का रात्रि विश्राम ग्राम भैसमा भी में रहेगा। भैसमा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

भैसमा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यह यात्रा कोरबा के लिए प्रस्थान करेगी जिसका सीतामणी से कोरबा में प्रवेश होगा। कोरबा के कांग्रेसजनों में राहुल गांधी की इस यात्रा के प्रति बहुत अधिक उत्साह है और शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीतामणी से यात्रा आगे बढ़ते हुए मुख्य मार्ग से पुराना बस स्टैंण्ड, आगे अग्रसेन तिराहा होकर, सुनालिया पुल से होते हुए शारदा विहार रेलवे क्रासिंग मोड़, टी.पी. नगर चौराहा पहुंचेगी। वहां से निकलकर कांग्रेस कार्यालय होते हुए सी.एस.ई.बी. चौक पहुंचेंगे जहां से आगे दर्री, गोपालपुर, छुरी होते हुए कटघोरा पहुंचेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article