छातापाठ में प्राथमिक शाला भवन पूरा बनने से पहले ही छत से टपक रहा पानी…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN करतला – ग्रामीण क्षेत्रों में किस कदर निर्माण कार्यो में गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है । इसकी पोल जामपानी का स्कूल खोल कर रख दी है कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामपानी के ग्राम छातापाठ में प्राथमिक शाला भवन निर्माण बेहद घटिया ढंग से किया जा रहा है,गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है लेकिन हालत ये है कि स्कूल भवन की छत से 20 मिनट की पानी गिरने से छत से पानी टपकने लगा है ।

प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु 2023-24 में किया जा रहा है छातापाठ के पंच रामलाल का बताते है कि स्कूल भवन को अच्छे से बनाने के लिए जब बोला जाता है तो पेटी ठेकेदार मनहरण पटेल का कहना है कि जहां शिकायत करना है कर लो करके धमकाया जाता है!

Share this Article