प्रदेश के मुख्यमंत्री का ग्राम पसान में अल्प समयावधि प्रवास संभावित….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा जिले में अगले सप्ताह अल्प समयावधि प्रवास की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। विष्णुदेव साय अपने प्रवास के दौरान ग्राम पसान सहित अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
ग्राम पसान क्षेत्र में उनके आने की संभावना को देखते हुए निकटस्थ बस्ती तेलियामार में हेलीपेड का निर्माण कराया जा रहा हैं। यहां स्थित मैदान की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का यह प्रथम कोरबा जिला प्रवास होगा। इसे लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

- Advertisement -

Share this Article