ग्राम पसान में 25 फरवरी को सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 260 बेटियों की होगी शादी, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होने जताई जा रही उम्मीद…..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के ग्राम पसान में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 260 निर्धन बेटियों का विवाह करने की कवायद शुरू कर दी गई है, लोकसभा चुनाव के लिए मार्च के पहले पखवाड़े में संभावित आदर्श आचार संहिता के पूर्व 25 फरवरी को ग्राम पसान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ही उक्त आयोजन को भी संपन्न कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


निर्धन परिवार के लिए विवाह योग्य पुत्रियों का विवाह करना काफी मुश्किल भरा कदम होता है। खासकर आजकल के महंगे परिवेश में मजदूरी कर दो जून की रोटी का जुगाड़ कर जीवन यापन करने वाले परिवार को अपनी बिटिया की शादी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए निर्धन परिवार की इस चिंता को मुक्त करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार ने सन 2004 से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे निर्धन परिवार जिनके यहां 18 साल से अधिक आयु की विवाह योग्य कन्या है, उनका विवाह सरकार अपने खर्चे पर संपन्न करा बेटियों का भविष्य संवार रही हैं।
चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रति जोड़े निर्धारित राशि 50 हजार रुपए की दर से 260 जोड़ों के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए का आबंटन प्राप्त हुआ है। लोकसभा चुनाव के लिए मार्च माह के पहले पखवाड़े में ही 10 से 12 मार्च के बीच आदर्श आचार संहिता लागू होने की उम्मीद हैं, 25 फरवरी को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा नगर में आगमन हो रहा है, जिले के पोंडी-उपरोड़ा ब्लॉक के सरहदी क्षेत्र पसान में जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग जिला प्रशासन कोरबा भी उक्त तिथि में ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह का यह पुनीत आयोजन करने जा रही है।
कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश के बाद डीपीओ प्रीति खोखर चखियार ने अल्प समयावधि में उक्त वृहद स्तर के आयोजन को संपन्न कराने की तैयारी शुरु कर दी है। जिले में कुल 10 एकीकृत बाल विकास परियोजना हैं, जिनके अधीन 2599 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, इनमें 2291 मुख्य एवं 308 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है। प्रत्येक परियोजना को 26-26 जोड़ों का लक्ष्य आबंटित किया गया है। जिसके लिए 13-13 लाख रुपए का बजट जिला से पुनराबँटित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत स्वीकृत 50 हजार रुपए प्रति जोड़े प्रोत्साहन राशि में से योजनांतर्गत लाभांवित होने वाले जोडों को 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा। शेष 29 हजार की राशि में वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार, दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाली सामाग्रियों की खरीदी के साथ-साथ विवाह आयोजन का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा डीपीओ प्रीति खोखर चखियार ने कहा की “मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में 260 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। 25 फरवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान ग्राम पसान में सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारी की जा रही हैं। परियोजना स्तर पर समानुपातिक लक्ष्य आबंटित कर चिन्हांकित पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराएंगे। इस पुनीत आयोजन में जन समुदाय की भागीदारी भी अपेक्षित है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article