छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता अभियान चला अंधविश्वास के पीछे छिपे विज्ञान की दी गई जानकारी….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में विज्ञान चेतना पखवाड़े के अंतर्गत छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वास राव मेश्राम अपने छत्तीसगढ़ प्रवास में रहे। ग्राम माझी एवं नवागांव में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के दल ने विश्वास राव मेश्राम के नेतृत्व में अंधविश्वासों के पीछे छिपे विज्ञान, वैज्ञानिक चेतना, पीने के पानी की स्वच्छता, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से अंधविश्वासों के पीछे छिपे विज्ञान के महत्व को बतलाया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम माझी के अधिकतर युवक-युवतियों ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है। उन सभी को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया और सहयोग के लिए आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि तबीयत खराब होने एवं सर्प काटने पर निजी अस्पताल जाया जाए और झाड़ फुक के चक्कर में ना पड़ा जाए।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार रखें। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सचिव डॉ. वाय.के. सोना, निधि सिंह, रवि नायडू, रघु सिंह, और कमलेश दास आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article