NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नही ले रही है आये दिन जिले के किसी न किसी सड़क में हादसे में लोगो की जान जा रही है । एक ऐसा ही मामला कटघोरा तहसील अंतर्गत ग्राम जटगा घुमानीडाड़ तान नदी पुल में दो बाइक सवार खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गए। बताया जा रहा हैं की इस घटित घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि दुसरा बाइक सवार व्यक्ति गंभीर है, जिसे उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक बाइक सवार व्यक्तियो की पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर घायल युवक के होश में आने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। राह चलते लोगों द्वारा 108 की मदद से पोड़ी-उपरोड़ा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।
- Advertisement -

